नई दिल्ली, मई 15 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म 'धुरंधर-2' की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि जब फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में कथित विवादित गाने के साथ रिलीज हो चुकी है, तो अब ओटीटी पर इसे रोकना असंगत स्थिति पैदा करेगा। न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने त्रिमूर्ति फिल्म्स की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें फिल्म में वर्ष 1989 की फिल्म 'त्रिदेव' के गाने 'तिरछी टोपीवाले' के कथित अनधिकृत उपयोग पर रोक लगाने की मांग की गई थी। यह गाना धुरंधर फिल्म में 'रंग दे लाल (ओए ओए)' के रूप में रीमिक्स किया गया है। यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Controversy: कोर्ट ने निकाला बीच का रास्ता, दिए 50 लाख जाम करने के आदेश, जानें क्या है मामला अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि फिल्म निर्माताओं ने इस प्रोजेक्ट में भारी निवेश, समय और मे...