नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Dhurandhar 2, Dacoit and Bhooth Bangla Box Office Report: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर लोगों का मनाेरंजन कर रही हैं। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में दस्तक दिए 29 दिन (डे 0 से लेकर डे 28 तक) हो गए हैं, लेकिन फिल्म ने अब भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। मृणाल ठाकुर की 'डकैत' ने छठवें दिन ठीक ठाक कमाई की है। वहीं अक्षय कुमार की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।'धुंरधर 2' डे28 बॉक्स ऑफिस आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' अब बाॅक्स ऑफिस पर 1100 के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। फिल्म ने डे 28 पर 4.05 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1099.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ब...