नई दिल्ली, मई 7 -- Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' को रिलीज हुए सात हफ्ते हो चुके हैं। इन सात हफ्तों में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ने कई सारे नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस से 1,790.91 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,140.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन सबके बीच फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की खबर आ रही है। (ये भी पढ़ें: 8 मई के दिन थिएटर्स में 6 फिल्में हो रही हैं रिलीज, यहां देखिए लिस्ट)मेकर्स ने कोर्ट में बताई ओटीटी रिलीज की योजना दरअसल, 'धुरंधर 2' के क्लाइमेक्स में 'तिरछी टोपी वाले' गाने का रीमिक्स वर्जन इस्तेमाल हुआ है, जिसे शाश्वत सचदेव ने तैयार किया है। ऐसे में 'त्रिदेव' फिल्म के निर्देशक और निर्माता राजीव राय ने 'धुरंधर 2' के निर्माताओं पर मुकदमा दायर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस गाने का इस्तेमाल बिना अनु...