नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- धुरंधर 1 और 2 बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी हैं। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की एक्टिंग के साथ साथ गानों को भी खूब पसंद किया गया। धुरंधर के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। फिल्म (धुरंधर 1 और 2) के तमाम गानों में दो गानों में सिंगर अफसाना खान की भी आवाज थी। अफसाना खान बिग बॉस 15 का भी हिस्सा थीं। उन्हें शो से हिंसा की वजह से घर से बाहर कर दिया गया था। अब अफसाना खान से पूछा गया कि अगर उन्हें दोबारा मौका मिले तो क्या वो बिग बॉस में जाएंगी? इसपर अफसाना खान ने साफ मना किया और कहा कि बिग बॉस अच्छे लोगों के लिए नहीं है।क्या बिग बॉस में जाएंगी अफसाना खान? हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में अफसाना खान से पूछा गया कि क्या वो फिर से बिग बॉस में जाने की दिलचस्पी रखती हैं? इसपर अफसाना खान ने कहा, "नहीं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.