नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- लीजेंडरी बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा ने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म 'धुरंधर' को लेकर अपनी राय साझा की है। प्रेम चोपड़ा ने बताया कि कैसे फिल्में अब इमोशन्स से हटकर भारी एक्शन और हिंसा की तरफ मुड़ गई हैं। प्रेम चोपड़ा के मुताबिक यह बदलाव सिर्फ दर्शकों की पसंद की वजह से नहीं आया है, इसके पीछे बॉक्स ऑफिस की जरूरत भी एक बड़ी वजह है। एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान प्रेम चोपड़ा ने कहा, 'यह एक ट्रेंड है जिसे लोग फॉलो करते हैं। कुछ फिल्में खास वजहों जैसे कि एक्शन, लड़ाई और लाउड डायलॉग्स की वजह से हिट होती हैं, और फिर दूसरे भी उसी रास्ते पर चलने लगते हैं।' प्रेम चोपड़ा ने उन चीजों के बारे में भी बताया जो फिल्म में बदली जा सकती थीं।प्रेम चोपड़ा बोले- मैं बनाता तो गालियां कम रखता विकी लालवानी के साथ बातचीत में प्रेम चोपड़ा ने 'धुरंधर...