नई दिल्ली, जनवरी 6 -- 'धुरंधर' को सिनेमाघरों में आए एक महीना हो गया है। ये फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज हुई थी और आज 6 जनवरी है। इस बीच कई सारी फिल्में आईं, लेकिन कोई भी 'धुरंधर' के आगे टिक नहीं पाई। एक तरफ जहां 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती चली गई। वहीं दूसरी तरफ, सपोर्टिंग रोल में नजर आए अक्षय खन्ना ने लीड रोल प्ले करने वाले रणवीर सिंह की पूरी लाइमलाइट चुरा ली। अब इस पर 'धुरंधर' में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के करीबी डोंगा का रोल निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने रिएक्ट किया है।सेट पर कैसे थे अक्षय और रणवीर? नवीन कौशिक ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, "सेट पर, रणवीर सिंह हमेशा हमारे साथ दोस्त की तरह बिहेव करते थे। दूसरी तरफ, अक्षय खन्ना दूरी बनाकर रखते थे। शायद इसलिए क्योंकि वो अपने कैरेक्टर में पूरी तरह डूबे हुए थे। ख...