'धामी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कांग्रेस की घृणित मानसिकता'
काशीपुर, अक्टूबर 3 -- काशीपुर, संवाददाता। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कांग्रेस पर सनातन धर्म और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया। शनिवार को बाजपुर रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सोशल मीडिया पेज पर सीएम की ओर से अपने दिवंगत पिता का श्राद्ध और तर्पण किए जाने को लेकर टिप्पणी की गई, जो अनुचित है। भगत ने कहा कि किसी व्यक्ति के माता-पिता के प्रति धार्मिक कर्तव्यों का निर्वहन व्यक्तिगत आस्था का विषय है और इस पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थीं। यह भी पढ़ें- कांग्रेस तर्पण और व्यक्तिगत टिप्पणी कर सनातन परंपराओं का विर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.