इंदौर, जुलाई 26 -- मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया कि तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन शुरू होने के पहले दिन ही भाजपा आलकमान के सामने मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। विजयवर्गीय ने इंदौर में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाता है, वह उसे बड़ी ईमानदारी और समर्पण से निभाते हैं। उन्होंने कहा, ''पहले दिन से जैसे ही छात्र आंदोलन शुरू हुआ था, प्रधान ने भाजपा अध्यक्ष से कहा कि अगर उन्हें ऐसा लगता है, तो वह शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे देते हैं।" यह भी पढ़ें- दिल्ली से भरी हुंकार कई बार लाई बदलाव, डेढ़ दशक में कब-क्यों हुए 4 बड़े जनांदोलनभाजपा अध्यक्ष ने कर दिया था मना विजयवर्गीय ...