नई दिल्ली, जून 26 -- जाने माने राजनीतिक विश्लेषक और शिक्षाविद योगेंद्र यादव ने सरकार के उन दावों को झूठा करार दिया है जिसमें कहा जा रहा कि एनसीईआरटी की कक्षा 9 की सामाजिक विज्ञान की नयी पाठ्यपुस्तक में पहली बार आपातकाल (इमरजेंसी) विषय को शामिल किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा, 'धर्मेंद्र प्रधान जी यह झूठ है। NCERT की टेक्स्टबुक में 2007 से आपातकाल पर एक पूरा चैप्टर था। मैं इसे लिखने में शामिल था और यह सुनिश्चित करता था कि पॉलिटिकल साइंस के स्टूडेंट्स से कड़वा सच छिपा न रहे।' योगेन्द्र यादव ने अपने पोस्ट में एक लेख का लिंक भी शेयर किया है कि जिसमें उन्होंने वो कहानी बताई है कि कैसे कांग्रेस राज के दौरान स्कूल की टेक्स्टबुक में आपातकाल विषय को शामिल किय...