नई दिल्ली, जुलाई 24 -- छात्रों पर लाठीचार्ज और NEET पेपर लीक को लेकर कांग्रेस सरकार पर आक्रामक मोड में है। गुरवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वीडिो संदेश जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को होनी वाली कैबिनेट की बैठक में पेपर लीक से संबंधित कड़े कदम उठाए जाएंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने साफ कह दिया है कि प्रधानमंत्री आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आएं, तभी इस मामले पर चर्चा होगी। उन्होंने उनके सेल्फी वाले वीडियो मेसेज पर तंज कसते हुए कहा कि इस तरह से एकतरफा 'मन की बात' अब नहीं चलेगी। खरगे ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा, 'जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर बयान देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफ़ा "मन की बात" नहीं करनी होती। आज संसद में आने से पहले, धर...