साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के बटाईल पंचायत स्थित बड़ा गढ़ग्राम में शनिवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में 'धरती बचाओ अभियान' के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीटीएम अनवारूल अंसारी, एटीएम प्रतिभा कच्छप एवं हिमांशु महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान गांव की 68 महिला किसानों को संतुलित उर्वरकों के उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। बीटीएम अनवारूल अंसारी ने किसानों को बताया कि बिना मृदा जांच के अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मिट्टी की सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इससे उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्न्होंने हरी खाद, गोबर खाद, जैव उर्वरक एवं वर्मी कंपोस्ट के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित किसानों ने संतुलि...