'धनंजय सिंह ने कराई अजीत सिंह की हत्या', घायल मोहर सिंह ने केस के लिए कोर्ट में दी अर्जी
नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- लखनऊ, विधि संवाददाता। विभूतिखंड इलाके में हुई गोहना के पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का मुकदमा चलाए जाने की अर्जी मोहर सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में दी। अर्जी पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश उमाकांत जिंदल ने सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तारीख तय की है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मोहर सिंह की ओर से अधिवक्ता आरके यादव ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हत्या और साजिश रचने के आरोपों को तय किए जाने की मांग वाली अर्जी दी। इसमें कहा गया कि मारे गए अजीत सिंह वादी के मित्र थे और विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू हत्या कांड के गवाह थे। अर्जी में बताया गया है कि धनंजय सिंह ने साजिश के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर अजीत सिंह की हत्या करवाई और वादी को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.