नई दिल्ली, मार्च 10 -- बॉलीवुड का वो दौर जब रेडियो पर हर दूसरी फिल्म के सिंगर क्रेडिट में एक ही नाम गूंजता था-अनुराधा पौडवाल। एक ऐसी आवाज जो न केवल लता मंगेशकर और आशा भोसले की टक्कर की मानी जाने लगी बल्कि टी-सीरीज जैसी म्यूजिक इंडस्ट्री को ऊपर ले जाने में एक बड़ा रोल प्ले किया। अनुराधा पौडवाल के गाए भजन आज भी यूट्यूब पर खूब सुने जाते हैं। हालांकि कई लोग नहीं जानते कि जिस मखमली आवाज ने करोड़ों दिलों को सुकून दिया उनकी अपनी जिंदगी दुखों से भरी रही। अनुराधा पौडवाल के करियर की शुरुआत कैसे हुई, वह फिल्मों से भजन की ओर क्यों मुड़ी, उनका भक्ति का आलौकिक अनुभव, यहां जानें सब कुछ।बॉलीवुड में पहला कदम अनुराधा पौडवाल को पहला ब्रेक अमिताभ और जया बच्चन की फिल्म अभिमान में मिला था। यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थीं। उस वक्त अनुराधा पौडवाल 19 साल की थीं। उ...