दरभंगा, अप्रैल 9 -- दरभंगा। डीएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में चल रहे विभागों के ओपीडी में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यहां कई विभागों का संचालन तीसरी और चौथी मंजिल पर हो रहा है। भवन में लगे अधिकांश लिफ्ट के खराब रहने से मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। चंद मरीज ही एक 'धक्का मार' लिफ्ट के सहारे वाहन तक पहुंचते हैं। अधिकांश मरीज हांफते-हांफते कई सीढ़ियां चढ़कर विभिन्न विभाग तक पहुंचने को विवश है। लिफ्ट अक्सर फंस भी जाती है। तब काफी मशक्कत से उन्हें बाहर निकालना पड़ता है। बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में आठ लिफ्ट लगे हैं। इनमें से सात फिलहाल बंद हैं। भवन में कार्डियोलॉजी विभाग तीसरी मंजिल पर स्थित है। वहां रोजाना हृदय रोग से पीड़ित दर्जनों मरीज इलाज को पहुंचते हैं। कई मरीजों को इको के लिए भी वहां भेजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.