लखनऊ, अगस्त 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के ऐतिहासिक किलों, प्राकृतिक स्थलों और विरासत को नई पहचान दिलाने को पर्यटन विभाग 'द राइडिंग चैप्टर्स: विजिट माय स्टेट' का दूसरा संस्करण 22 और 23 अगस्त को आयोजित करने जा रहा है। रोमांच पसंद करने वाले युवाओं और मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए यह विशेष अवसर होगा। दो दिवसीय बाइक राइड के दौरान प्रतिभागियों को सदियों पुराने चुनार किले की ऐतिहासिक विरासत से लेकर गंगा तट की आध्यात्मिक आभा और मानसून में जीवंत हो उठने वाले देवदरी-राजदरी के झरनों तक ले जाएगी。

कार्यक्रम की जानकारी पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह का कहना है कि यह यात्रा इतिहास, आस्था, प्रकृति और रोमांच का संगम होगा। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय स्थलों से आगे बढ़कर लोग यूपी को नए नजरिए से देख सकेंगे। 'द राइडिंग चैप्टर्स' के पहले संस्करण में...