नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- साउथ के स्टार एक्टर नानी की फिल्म 'द पैराडाइस' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 6 दिन में 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू चुकी है। इस मूवी ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान', शाहरुख खान की 'जीरो' और रणबीर कपूर की 'कलंक' को पछाड़ दिया है। बात भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नेट कमाई की करें तो इस मामले में 'द पैराडाइस' आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' और अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' को बीट कर चुकी है।बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों को पछाड़ा मालूम हो कि रिलीज के बाद 6 दिन के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई 46 करोड़ रुपये नेट रही थी। विक्रम वेधा ने 6 दिन के भीतर 53 करोड़ और सम्राट पृथ्वीराज ने 52 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।...