मऊ, अप्रैल 9 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। हत्या करने की नीयत से सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर एक युवक की फोटो लगाकर 'द नेक्स्ट टारगेट' लिखकर पोस्ट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली अंतर्गत नदवासराय निवासी अर्जुन राजभर ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराते हुए बताया कि उसके गांव निवासिनी दुर्गावती देवी पत्नी राजेंद्र की मृत्यु हार्ट अटैक के कारण विगत दिसम्बर माह में हो गई थी। पुरानी रंजिश रखते हुए गांव निवासी दीपक राजभर उक्त महिला की मौत के मामले में मेरे उपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराने का लगातार प्रयास कर रहा है। अपने मंसूबों में सफल न हो पाने पर बौखलाहट में उसने फेसबुक पर मेरी फोटो लगाकर 'द नेक्स्ट टारगेट' लिखकर पोस्ट किया व मेरी हत्या कराने की योजना बना रहा है। उक्त युवक द्वारा पीड़ित ...