नई दिल्ली, मार्च 12 -- अमेजन प्राइम वीडियो पर बहुत जल्द करण जौहर के हिट रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया' का दूसरा सीजन आने वाला है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पहले सीजन की ही तरह दूसरे सीजन की भी शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में होगी। कंटेस्टेंट्स सूर्यगढ़ पैलेस में रुकेंगे। बता दें, ये वही शानदार रिजॉर्ट है, जहां सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी हुई थी।'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' की शूटिंग कब शुरू होगी? वैरिएटरी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2' को करण जौहर होस्ट करेंगे। वे कंटेस्टेंट्स के साथ इस हफ्ते के आखिर में जैसलमेर के लिए निकलेंगे और अगले हफ्ते से रिएलिटी शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें, अभी तक कंटेस्टेंट्स के नाम सामने नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें- खुलेगा सीक्रेट रूम के दरवाजा , अनुपमा को दिखेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.