प्रयागराज, फरवरी 16 -- युवा प्रतिभाओं के बहुमुखी विकास के उद्देश्य से ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में 'द टैलेंट लीग 2026' के ऑडिशन राउंड का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इस वर्ष प्रतियोगिता में लगभग 250 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में भागीदारी दर्ज कराई। आयोजन में इविवि, सीएमपी, एसएस खन्ना, आर्य कन्या के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता में स्वरचितत कविता, नृत्य, गीत, वाद्य यंत्र, वाद-विवाद, क्विज, योग जैसी ऑन-स्टेज तथा कैलिग्राफी, पेंटिंग व क्राफ्ट जैसी ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रॉक्टर प्रो. मान सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समन्वयक डॉ. गायत्री सिंह सहित निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.