'द ग्रेट खली' की कार का हुआ एक्सीडेंट, वीडियो में बताया अब कैसी है हालत
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- 'द ग्रेट खली' के नाम से मशहूर पहलवान दिलीप सिंह एक रोड एक्सीडेंट में उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उनकी गाड़ी टोल प्लाजा पर दूसरे वाहन से टकरा गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है जब खली अपनी SUV गाड़ी से जा रहे थे और टोल प्लाजा के नजदीक दूसरी गाड़ी से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। खली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बताया है कि वह ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। खली ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह इस घटना और अभी अपनी हालत के बारे में बता रहे हैं।वीडियो में द ग्रेट खली ने क्या बताया? द ग्रेट खली ने वीडियो में बताया, "कल मेरी गाड़ी के एक्सीडेंट के बाद मेरे बहुत से दोस्त मुझे कॉल कर रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, वो मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं ठीक हूं या नहीं। मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप लोगों का और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.