नई दिल्ली, मार्च 3 -- विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में फिर से बढ़त देखी गई है, जो फिल्म के लिए एक पॉजिटिव संकेत है। खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने पांचवें दिन 4 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 16.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।बॉक्स ऑफिस पर द केरल स्टोरी 2 की रफ्तार फिल्म की शुरुआत शुक्रवार को काफी धीमी रही थी और पहले दिन इसने महज 0.75 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया और इसने 4.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। रविवार को भी यह सिलसिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.