'द अनबिकमिंग' के बहाने सफलता और जीवन के उद्देश्य पर चर्चा
देहरादून, जुलाई 8 -- देहरादून। लेखक एवं अधिवक्ता कार्तिकेय वाजपेयी की चर्चित पुस्तक 'द अनबिकमिंग: लेट लाइफ रिवील इट्स पर्पज' पर बुधवार को राजपुर रोड स्थित होटल इंद्रलोक में विशेष साहित्यिक संवाद के दौरान जीवन के उद्देश्यों को लेकर चर्चा की गई। 'वैली ऑफ वर्ड्स' अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं कला महोत्सव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, लेखकों और पाठकों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तक के लोकार्पण से हुई। इसके बाद फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा और लेखक कार्तिकेय वाजपेयी के बीच आधुनिक जीवन, आत्मबोध, पहचान, महत्वाकांक्षा और जीवन के उद्देश्य जैसे विषयों पर विचारोत्तेजक संवाद हुआ। कार्तिकेय वाजपेयी ने कहा कि 'द अनबिकमिंग' किसी निश्चित उत्तर तक पहुंचने की नहीं, बल्कि स्वयं से ईमानदार प्रश्न पूछने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.