नई दिल्ली, जून 12 -- रूस से तेल आयात को लेकर प्रतिबंध लगाने और फिर उसे हटाने को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। फिनलैंड के कुलतारांता में पत्रकारों से बात करते हुए एस जयशंक ने कहा कि अमेरिका सैंक्शन पॉलिसी बदलता ही रहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ही रूस से तेल आयात को बढ़ावा देने की बात कही और बताया कि इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता आएगी। इसके बाद वही प्रतिबंध लगाता है और फिर छूट देता है। जयशंकर ने कहा कि यूक्रेन पर हमले के बाद भी भारत ने रूस से तेल आयात करना इसलिए नहीं बंद किया क्योंकि हमें अपने देश की ऊर्जा सुरक्षा को देखना है। यह भूराजनैतिक परिदृश्य से कहीं ज्यादा जरूरी है। जयशंकर ने कहा कि उपलब्धता और कीमतों के आधार पर भारत तेल का आयात निर्धारित करता है। उन्होंने कहा कि रूस के पास तेल की अच्छी म...