'दैनिक जीवन में योग' पर हुआ विशिष्ट व्याख्यान
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी। बीएचयू में भोजपुरी अध्ययन केंद्र और अरविंद सोसाइटी की तरफ से अरविंद की 154वीं जयंती पर 'दैनिक जीवन में योग' विषयक व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता अरविंद आश्रम नई दिल्ली की डॉ. अपर्णा रॉय रहीं। उन्होंने कहा कि अरविंद का समग्र योग केवल आध्यात्मिक साधना तक सीमित नहीं है, बल्कि मनुष्य के संपूर्ण जीवन और चेतना के रूपांतरण की प्रक्रिया है। कार्यक्रम में प्रो. अखिलेश कुमार, प्रो. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रो. बिंदु लाहिरी, डॉ. बृजबाला सिंह, वंदना बलचंदानी, अंकुर सिंह, शौर्य सिंह, तरुण पांडेय और सामंत सिंह उपस्थित रहे। सुधीर कुमार गौतम ने बांसुरी वादन और ध्यान-सत्र प्रस्तुत किया, जबकि डॉ. जया रॉय ने भजन सुनाया। डॉ. रॉय ने समग्र योग को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए आत्मनिरीक्षण, एकाग्रता, आत्मानुशासन और सकारात्मक चेतना पर जोर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.