नई दिल्ली, फरवरी 27 -- दिल्ली में कथित शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के केस में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी अन्य 21 आरोपियों को बरी कर दिया। 'आप' नेताओं ने कोर्ट के इस फैसले को सच्चाई की जीत बताया है। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।'' आइए जानते हैं और किसने क्या-क्या कहा. कोर्ट द्वारा बरी किए जाने के बाद मनीष सिसोदिया ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''सत्यमेव जयते। आज एक बार फिर बाबा साहेब अम्बेडकर जी की दूरदर्शी सोच और उनके बनाए संविधान पर फख्र महसूस हो रहा है। मोदी जी की...