'देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया'. बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, अगस्त 3 -- Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हरा दिया है। बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। बीजेपी के गढ़ में प्रशांत किशोर की जीते के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी गदगद हैं। उन्होंने पीके की जीत के बाद अपने एक्स हैंडल पर कहा है कि भाजपा की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। केजरीवाल ने लिखा 'भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट ही हार गई। बांकीपुर से प्रशांत किशोर जी बड़े मार्जिन से जीत गए। उनको बहुत-बहुत बधाई। भाजपा की जमीन पूरी तरह से खिसक चुकी है। चंदा चोरी, पेपर लीक, E20... मोदी सरकार के प्रति लोगों में गहरा असंतोष है। अहंकार टूटता जा रहा है। देश की जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.