नई दिल्ली, जुलाई 28 -- टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर कम ही मुस्कुराते हुए नजर आते हैं। वह अपने गंभीर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुद को ट्रोल कर दिया। उन्होंने खुद पर बने दिलचस्प मीम्स शेयर किए हैं। मीम्स में उनकी हंसने वाली फोटो का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय क्रिकेट फैंस को लगा कि शायद गंभीर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। गंभीर ने यह पोस्ट जिम्बाब्वे सीरीज के बाद फैंस के साथ साझा की। जिम्बाब्वे में वीवीएस लक्ष्मण भारत के कार्यवाहक कोच थे, जहां श्रेयस ब्रिगेड ने 3-0 से टी20 सीरीज से जीती। जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारत को इंग्लैंड और आयरलैंड में सीमित ओवर सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा था।'क्या भारतीय क्रिकेट का दुर्लभ पल देख रहे' गंभीर ने इंस्टाग्राम पर मीम्स शेयर करते हुए कैप्शन लि...