नैनीताल, मार्च 26 -- भवाली। नगर के देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा में अष्टमी के दिन मंदिर परिसर में भीड़ उमड़ पड़ी। कथा वाचक कैलाश चंद्र सुयाल ने मां भगवती की महिमा का वर्णन सुनाते हुए कहा कि नवरात्र में देवी की उपासना से जीवन में सुख समृद्धि और शांति का संचार होता है। बाबा नीब करौरी महाराज के हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भंडारे का आयोजन भी किया गया। यहां हनुमानगढ़ी मंदिर प्रबंधक एमपी सिंह, कैंची धाम मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह, शैलेश साह, सुरेश फुलारा, अनिल साह, ज्ञान सिंह बिष्ट, अंकित साह, पंकज निगल्टिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.