नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा शनिवार को हाई कोर्ट में अपनी याचिका खारिज होने के बाद स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) के सामने पेश होने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं। सुनवाई के बाद नेहा बोरा ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर यह दावा किया है कि जब वे थाने के बाहर पहुंचीं थीं तो वहां 50-60 गुंडे मौजूद थे और उन्हें धमकी दी गई। नेहा ने वीडियो में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा 'आज 24 अक्टू बर को मुझे एसईएम कोर्ट में सुनवाई के लिए मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचना था। मैं समय से पुलिस स्टेशन पहुंच ही रही होती हूं कि 100 मीटर दूर से मुझे समझ में आता है कि पुलिस स्टेशन के बाहर 50-60 गुंडे खड़े हुए हैं जो स्पीकर पर जोर-जोर से ऐलान कर रहे हैं कि नेहा बोरा अगर आज यहां आती हैं तो उनको फिर हमसे देख ल...