पटना, मार्च 10 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सगर्मी तेज है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर अपने विधायकों को 'देखो और इंतजार करो' की नसीहत दी है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रमुख को बताया कि बिहार में पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर अब तक नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं रालोमो सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने उनसे संपर्क किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने बताया कि अभी पार्टी आलाकमान ने सिर्फ इंतजार करने को कहा है, अभी चुनाव में पांच दिन है। यह भी पढ़ें- निशांत को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई '...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.