नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज के 10 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचने वाली है। इस बीच, फिल्म में गायतोंडे का किरदार निभाने वाले अभिनेता कमलेश सावंत ने फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि जयदीप अहलावत को पहले वकील का किरदार दिया गया था।जयदीप अहलावत पहली पसंद नहीं थे इंस्पेक्टर के रोल के लिए कमलेश सावंत ने फिल्म विंडो को दिए इंटरव्यू में बताया कि जयदीप अहलावत पहले से ही 'दृश्यम 3' का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें इंस्पेक्टर नहीं, बल्कि वकील का किरदार निभाना था। उन्होंने कहा, "जयदीप सर पहले भी 'दृश्यम 3' का हिस्सा थे, लेकिन वह वकील क...