नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी 'दृश्यम 3' को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे वक्त से बज बना हुआ था। ऐसे में ये फिल्म फाइनली 2 अक्टूबर को थिएटर में रिलीज हो गई है। अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में फिर से देखने के लिए फैंस काफी बेताब थे। पहले दोनों पार्ट यानी 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसे में अजय देवगन की 'दृश्यम 3' को भी फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। साथ ही फिल्म थिएटर पर भी बवाल मचा रही है। ओपनिंग डे पर इसकी बंपर कमाई देख हर कोई हैरान रह गया। ऐसे में अब 'दृश्यम 3' की सफलता के बीच फिल्म के डायरेक्टर का पहला रिएक्शन सामने आया है।मेरे लिए सबसे बड़ी चुनौती थी 'दृश्यम 3' की आखिरी कड़ी को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बीच, निर्देशक अभिषेक पाठक ने खुलकर बात की। राइटर-डाय...