नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अजय देवगन और श्रिया शरण की फिल्म 'दृश्यम - द कनक्लूजन' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के पार्ट-1 में पाव भाजी इस फिल्म की एक अलग ही स्टार बन गई थी। वजह यह थी कि विजय सालगांवकर को अपना झूठ कायम करने में इस पाव भाजी ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में पाव भाजी का जिक्र इतनी बार आता है कि आपको पाव भाजी खाने का ही मन कर जाता है। हालांकि अब जब इस फ्रेंचाइजी का अगला पार्ट रिलीज होने जा रहा है, तब ऑडियंस सच में थिएटर्स में फ्री पाव भाजी खा सकते हैं। कैसे? चलिए जानते हैं।कैसे मिलेगी फ्री में पाव भाजी? मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि मूवी 'दृश्यम - द कनक्लूजन' का शो पहले दिन सिनेमाघरों में देखने वालों को फ्री में पाव भाजी खाने को मिलेगी। हालांकि हर दृश्यम मूवी की कहानी की तरह इसके साथ भी एक ट्विस्ट जोड़...