रजनीश पांडे, मई 15 -- पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक सुनार से हुई लाखों की लूट के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है और इस वारदात को लेकर दो मुख्य लुटेरों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने हथियार के बल पर इस वारदात को अंजाम दिया था और पुलिस ट्रैकिंग से बचने के लिए फिल्म दृश्यम की स्टाइल में मोबाइल फोन को ट्रक में फेंक दिया था, कई बार कपड़े बदले थे। हालांकि इसके बाद भी पुलिस ने 600 फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को दबोच लिया। मामले की जांच के लिए पुलिस ने जिला स्पेशल स्टाफ और प्रीत विहार थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाई थी, जिसने 10 दिन तक चली जांच के बाद आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 21 सोने की चेन (कुल 250 ग्राम) और 2 लाख 31 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए हैं। इनके नेटवर्क का पता लगाने के लिए प...