नई दिल्ली, मार्च 17 -- अगर आप बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो जियोहॉटस्टार पर आपके लिए एक फिल्म ऐसी ही स्ट्रीम कर रही है। यूं तो ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी अगर किसी से साउथ की क्राइम थ्रिलर सजेस्ट करने के लिए कहेंगे तो वो इस फिल्म का नाम जरूर लेंगे। हम बात कर रहे हैं तमिल सिनेमा की मास्टरपीस फिल्म 'ध्रुवंगल पतिनारु' (D-16) की।फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इस फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसके डायरेक्टर कार्तिक नरेन हैं। कार्तिक महज 21 साल के थे जब उन्होंने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म के जरिए यह साबित किया था कि एक शानदार कहानी को कहने के लिए बड़े बजट से ज्यादा तेज दिमाग की जरूरत होती है। फिल्म को अच्छा बनाने के लिए कोई फालतू गाना या मसाला एड नहीं करना होता है। यह भी पढ़ें- राजामौली ने यूं बदली सा...