नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने 'मुकदमा दर्ज करने से लेकर पूरी जांच में हिचकिचाहट दिखाई।' शीर्ष अदालत ने मृतक बच्ची के पिता की ओर से पेश अधिवक्ता से पुलिस द्वारा दाखिल आरोपपत्र का अध्य्यन करने और अगर इसमें कोई कमियां है तो यह बताने को कहा है ताकि यदि जरूरत हो तो जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की जा सके। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने यह निर्देश तब दिया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि मामले में 3 अप्रैल को पॉक्सो की धाराओं के तहत अदालत में एक पूरक आरोपपत्र दाखिल की गई है और संबंधित अदालत ने उस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.