'दुर्गा' स्कीम का पोर्टल शुरू, महिलाओं और ट्रांसजेंडर को इलेक्ट्रिक ऑटो बांटेगी सरकार; क्या है पात्रता?
नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- दिल्ली सरकार ने सोमवार को दुर्गा (ड्राइविंग, अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वुमेन/ट्रांसजेंडर ई-ऑटो) ई-ऑटो योजना के लिए पोर्टल लॉन्च कर दिया। दिल्ली सचिवालय में पोर्टल के लॉन्च के अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। हाल में शुरू की गई इस योजना के जरिए सरकार महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ई-ऑटो आवंटित करेगी। सरकार इसके जरिए महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को कमाई का जरिया देगी जिससे वे अपने परिवार का हाथ बंटा सकें। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा 'आज दिल्ली सचिवालय में 'दुर्गा ई-ऑटो योजना' का शुभारंभ किया और इसके रजिस्ट्रेशन पोर्टल की शुरुआत की। योजना के पहले चरण में हमारी 1,170 बहनों और 130 ट्रांसजेंडर साथियों को पिंक ई-ऑटो दिए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा 'अब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.