नई दिल्ली, अगस्त 29 -- ईरान के साथ तनातनी और होर्मुज में आवाजाही पर लगी रोक के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के साथ डील की गई है जो कि दुनिया की सबसे बड़ी ऑइल डील है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में लोगों की भलाई और गैसोलीन की कीमतों को कम करने के लिए यह डील हुई है। ट्रंप ने कहा कि अब इस डील के जरिए 65 अरब बैरेल से ज्यादा के वेनेजुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का नियंत्रण हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, मेरे निर्देश पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति के साथ मिलकर डील तय की है। इसके बाद वेनेजुएला के 65 अरब डॉलर के ऑइल रिजर्व पर हमारा नियंत्रण है। इसमें अमेरिका के नागरिकों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अब ...