इंदौर, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव द्वारा दीये जलाने पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने तंज भरे लहजे में लिखा- 'मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत भी देखिए।' इसके बाद उन्होंने लिखा- 'मैं इंदौर आ रहा हूं।'आखिर किस बात पर भड़के राहुल गांधी दरअसल, राहुल गांधी ने बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर सीएम मोहन यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए एक्स पर लिखा- 'बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। संवेदनहीनता का आलम यह है मासूमों की मौतें ह...