नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- थलपति विजय की टीवीके के विधायक और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के बीच दीया जलाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि TVK विधायक नवलपट्टू विजी ने कांग्रेस सांसद क्रिस्टोफर तिलक के हाथ से मोमबत्ती नीचे गिरा दी। घटना के दौरान मंच पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में तमिलनाडु सरकार के हिंदू धार्मिक व धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के मंत्री एस. रमेश भी मौजूद थे। उन्होंने दोनों नेताओं को शांत कराने की कोशिश की। यह भी पढ़ें- ये सरासर गैर कानूनी.जस्टिस भुइयां के बाद SC के पूर्व जज ने भी SIR पर उठाए सवाल दरअसल, त्रिची में एकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) की ओर से सामुदायिक गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मंत्री एस. रमेश के अलावा थिरुवेरुम्बुर से टीवीके विधायक नवलपट्टू विजी, कांग्रेस के राज्यस...