गोरखपुर, अप्रैल 28 -- गोरखपुर। श्री दीप साहित्यिक सेवा संस्थान द्वारा कर्म भाव की संकल्पना से 43 वरिष्ठ एवं नवोदित रचनाकारों का साझा काव्य-संकलन 'दीपशिखर काव्यलोक' प्रकाशित किया गया।संस्थान के मुख्य ट्रस्टी दिनेश गोरखपुरी ने बताया कि इस संकलन का सम्पादन दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अनद्यतन आचार्य एवं पत्रकारिता संस्थान के संस्थापक निदेशक प्रो रामदरश राय ने किया है। संकलन में आचार्य चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा 'अकिंचन', राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य नन्दलाल मणि त्रिपाठी 'पीतांबर', प्रो. रामदरश राय, दिनेश गोरखपुरी, मनोज 'मृदुल', डॉ. माधवी मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव 'राज' सहित 43 रचनाकारों की अवधी, भोजपुरी एवं खड़ी बोली की रचनाएं सम्मिलित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.