नई दिल्ली, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो 22 अप्रैल की एक रैली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में अमित शाह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि 4 मई को चुनाव नतीजों वाले दिन क्या होगा। अब जब वोटों की गिनती के बाद स्थिति लगभग साफ हो गई तो लोगों का कहना है कि अमित शाह ने जो कहा वो सच हो गया। 22 अप्रैल वाली उनकी भविष्यवाणी सच हो गई। अमित शाह ने एक रैली के दौरान भविष्यवाणी की थी कि इस बार पश्चिम बंगाल से टीएमसी का पत्ता साफ हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि दोपहर एक बजे तक काउंटिंग समाप्त हो जाएगी और दीदी टाटा गुडबाय हो जाएंगी।क्या थी अमित शाह की भविष्यवाणी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमित शाह ने कहा, 4 मई को सुबह काउंटिंग शुरू होगी। 8 बजे बैलेट बॉक्स ...