हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए दूर किया है। डीएम वर्षा सिंह की पहल पर अस्पताल परिसर स्थित 'दीदी की रसोई' को कमर्शिय एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हो रहा है। यह जानकारी 'दीदी की रसोई' के प्रबंधक पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों को पूर्व की तरह मेन्यू के अनुसार नास्ता और भोजन उपलब्ध हो रहा है। मेन्यू में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। एलपीजी सिलेंडर के लिए उपजे संकट को लेकर रसोई के प्रबंधक काफी चिंतित थे, लेकिन जिला प्रशासन की सूझबूझ से पूर्व की तरह कमर्शियल गैस का सिलेंडर दीदी की रसोई को मिल रहा है। रसोई के माध्यम से मरीजों के नास्ता भोजन के साथ सामान्य लोगों को भी कैंटीन से निर्धारित शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.