नई दिल्ली, अगस्त 6 -- महिलाओं के लिए रेखा गुप्ता सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' की शुरुआत इस महीने की पहली तारीख से हुई है, जिसके तहत राज्य सरकार इस योजना की शर्तों को पूरा करने वाली प्रत्येक महिला को हर महीने 2,500 रुपए की आर्थिक मदद देगी। इस योजना को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और इसके लिए बनाए गए पोर्टल पर बुधवार तक लगभग 3.8 लाख महिलाएं रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से केवल 1.2 लाख महिलाएं ही ऐसी हैं, जिन्होंने इस योजना का लाभ पाने के लिए सभी आवश्यक शर्तों को पूरा करते हुए अपना आवेदन जमा किया है।इन शर्तों को पूरा करने पर मिलेगा योजना का फायदा दरअसल इस योजना का फायदा उठाने के लिए राज्य सरकार ने कुछ नियम एवं शर्तें तय की हैं, जिसके अनुसार वह पर...