नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास जब से हिरासत से बाहर आए हैं, दिल्ली पुलिस पर लगातार हमले कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच आशुतोष रांका ने ट्वीट करके दिल्ली पुलिस को बधाई दी है। अब सवाल उठ रहा है, कॉकरोच जनता पार्टी जो अब तक दिल्ली पुलिस पर बर्बरता के आरोप लगा रही थी, उसके सह-संयोजक को अचानक ऐसा क्या हुआ कि बधाई देने लगे। रांका को दिल्ली पुलिस के एक्शन में ऐसा क्या पॉजिटिव दिखा, जिससे वह कॉकरोचों के लिए फायदेमंद मान रहे हैं।जंतर-मंतर पर नहीं थी धरना की अनुमति दरअसल, बीते कल 10 अक्टूबर को कॉकरोच पार्टी जंतर-मंतर पर धरना देने की कोशिश करती रही। लेकिन, दिल्ली पुलिस की तरफ से परमीशन न होने की वजह से किसी भी आंदोलनकारी को धरना स्थल तक नहीं पहुंचने दिया गया। इस सिलसिले में सीजेपी क...