'दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज निंदनीय'
प्रयागराज, जुलाई 21 -- प्रयागराज। दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने निंदा की है। प्रतिनिधिमंडल के शीतला प्रसाद ओझा ने कहा कि बेरोजगार छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज करना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, विवेक यादव, रितेश गुप्ता, विशाल सिंह परिहार, ज्योति त्रिपाठी और संदीप यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर की घटना पर छात्रसंघ का आक्रोश यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में नौजवान भारत सभा की बैठक यह भी पढ़ें- अधिवक्ताओं ने दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.