'दिमागी नक्सली' होने पर गर्व है; प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का पलटवार
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा कि देश में बंदूक वाले नक्सली खत्म हो गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब 'दिमागी नक्सलियों' पर ध्यान देने की जरूरत है। पीएम की इस टिप्पणी के बाद विपक्ष की तरफ से लगातार सत्तापक्ष पर हमला किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने भी इस पर तीखी टिप्पणई की है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर पीएम मोदी की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक लाइन में इसका जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "मुझे दिमागी नक्सली होने पर गर्व है।" इसके बाद उनकी पोस्ट के नीचे लोगों ने अपने-अपने हिसाब से कमेंट करना शुरू कर दिए। सत्ता पक्ष के लोग उन्हें नसीहत देते नजर आए, तो वहीं विपक्षी लोग उनका समर्थन करते हुए नजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.