कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर। 'दित्वा' चक्रवाती तूफान का असर दिखने लगा है। रविवार को शहर में 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। आसमान में हल्के बादल भी दिखने लगे। इससे दिन का पारा गिर गया और रात के तापमान में वृद्धि हुई पर सर्दी के अहसास में कमी नहीं आई। इसे हवा की रफ्तार ने बढ़ा दिया। 'दित्वा' ने श्रीलंका में तबाही मचाई है। देश के कई राज्यों में इसके चलते भारी वर्षा हो रही है। देश के कई हिस्सों में आसमान पर बादल छा गए हैं। रात में हल्के बादल कानपुर में भी छाए रहे। परिणामस्वरूप रात का पारा तेजी से चढ़ गया। 24 घंटों में 02.3 डिग्री पारा चढ़ गया। लेकिन, इन बादलों और सर्द तेज हवा के कारण दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आ गई। रविवार को दिन का तापमान 28.1 से गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। यही नहीं हवा की रफ्तार ने भी गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.