नई दिल्ली, मई 28 -- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके सौरव गांगुली की लाइफ पर हिंदी सिनेमा में अब एक बॉयोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म में राजकुमार राव सौरव गांगुली की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। शूटिंग से राजकुमार राव की एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। राजकुमार राव को सौरव गांगुली की भूमिका निभाता देखने के लिए क्रिकेट और फिल्म जगत के फैंस काफी उत्साहित हैं।सौरव गांगुली की बायोपिक की शूटिंग शुरू सोशल मीडिया पर राजकुमार राव की जो तस्वीरें वायरल हुई हैं, उसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें कोलकाता के आर्यन क्लब ग्राउंड की हैं। यहां फिल्म की शूटिंग चल रही है। राजकुमार राव को सौरव गांगुली के अवतार में देख फैंस काफी उत्साहित हैं। यह भी पढ़ें- राजकुमार राव ने पिता बनने के बाद लिया बड़ा फैस...