रामपुर, फरवरी 27 -- अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस विभाग एक नया अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग दस साल में हुए अपराध का आंकड़ा जुटा रही है। उन अपराधों में आरोपी रहे एक-एक को चिन्हित करके उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में पता लगाया जाएगा। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि मिलती है तो उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी और कुछ पर गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते 10 सालों में हत्या, लूट, दुष्कर्म, चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं को एक-एक आंकड़ा जुटाया जा रहा है। इनमें जो आरोपी रहे हैं एक-एक को अलग अलग कर उनकी श्रेणी बांटी जा रही है। इन सालों में यदि वह आरोपी एक से अधिक किसी भी मामले में शामिल रहा है तो उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। जरूरत पड़ने पर दूसरे जनपदों से भी उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.